फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से सामान समेटकर फरार हुआ साधू

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। कंडेरा गांव स्थित शिव मंदिर से साधु सामान समेटकर चंपत हो गया। इसकी सूचना गांव के लोगों को लगी तो साधु की तलाश गांव-गांव में की जा रही रही है। बृहस्पतिवार को गांव के लोग बामनौली गांव में पहुंचे, यहां लोगों से इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

सूजती गांव निवासी साधू पिछले कई माह से कंडेरा गांव के शिव मंदिर में रह कर देखरेख कर रहा था। ग्रामीण हरेंद्र, राजपाल, रविंद्र, ओमपाल मौजेंद्र, मांग पाल ने बताया कि साधु मंदिर का सभी सामान समेट फरार हो गया। इसकी कीमत 60-65 हजार रुपये के करीब हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बामनौली और अन्य कई गांवों तलाश की, लेकिन वहां पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उधर, दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें