फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

लहचौड़ा-रटौल मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास चार बदमाशों ने दुकानदार से लूट का प्रयास किया। डंडा मारकर घायल कर दिया। दुकानदार ने बाइक दौड़ाकर जान बचाई। इस संबंध में उसने चांदीनगर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

ललियाना गांव निवासी विपिन पुत्र धर्मवीर सिंह की गांव में परचून की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे बाइक से रटौल गांव स्थित मंडी से समान खरीदने के लिया जा रहा था। जैसे ही वह लहचौड़ा-रटौल मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही खड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। बदमाशों ने उसे डंडा मारकर घायल कर दिया। दुकानदार ने बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन फिर वे वापस चले गए। इस संबंध में उसने बदमाशों के खिलाफ चांदीनगर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें