बड़ौत (बागपत)।
यूपी बोर्ड की परीक्षा की प्रथम पाली में परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रश्न का उत्तर न बताने पर कुछ छात्रों ने एक छात्र को पीटा। सूचना पर पुलिस उधर दौड़ी तो पुलिस को देखकर छात्र भाग गए।
मंगलवार को एक इंटर कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान छात्र के दूसरे छात्र से प्रश्न पूछे जाने पर उसने प्रश्न नहीं बताया तो उसने परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे भुगतने की चेतावनी दी। जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई तो छात्र अपने साथियों के साथ बिजरौल रोड़ पर पहुंचा और उस छात्र को जिसने उसे प्रश्न नहीं बताया। उसकी घेरकर पिटाई की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे छात्र दोस्तों भी उसके पक्ष में आ गए और उन्हें भी पीटा। सूचना पर गश्ती पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देख लड़ रहे छात्र भाग निकले। पुलिस ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।