फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गई बीए की छात्र का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घर से कॉलेज गई बीए की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उसकी बरामदगी में लगी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा, शहर के एक कॉलेज में बीए में पढ़ती है। बताया जाता है कि छात्रा अपने घर से 13 जनवरी की सुबह कॉलेज के लिए आई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में अज्ञात में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें