फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का ट्रैक्टर बेचने जा रहे दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चोरी के महेंद्र ट्रैक्टर को बेचने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों में अंकित पुत्र ओमप्रकाश निवासी पलड़ी और अंकित पुत्र सतवीर बामनौली गांव हैं। एसएसआई हेमेंद्र बालियान के बताया बुधवार को शाम के समय औद्योगिक पुलिस चौकी पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महेंद्रा ट्रैक्टर को लेकर आ रहे दो युवक ट्रैक्टर को छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को उन्होंने कुछ दिन पहले कान्हड़ गांव से चोरी किया । पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है और इनसे चोरी अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें