फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना कस्बे में अधिवक्ता समेत दो मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में अधिवक्ता के मकान से 50 हजार रुपये की नगदी समेत दो लाख रुपये की चोरी की गई। मकान से तीन युवक सामान ले जाते देखे गए। उनका पीछा भी किया ,लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके अलावा एक शिक्षक के मकान से हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी हुआ। तीसरे मकान में चोरी का प्रयास किया गया। इसकी पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कस्बा निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे अपने मकान के गेट बंद करके सब्जी लेने के लिए मंडी में आए थे। करीब एक घंटे बाद वापस घर पर पहुंचे तो उनके मकान के गेट पर दो युवक खड़े मिले। उनको देख आरोपी फरार हो गए। उनके मकान का ताला टूटा मिला और मकान से तीन युवक सामान ले जाते दिखाई दिए, उसने और मोहल्ले के लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी दिल्ली रोड पर बहुत दूर जा चुके थे। उनको पकड़ने की खूब कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि उनके मकान से 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी किया। इसकी कोतवाली में तहरीर दी। पड़ोस में रहने वाले शिक्षक जफर के मकान में घुसकर चोरों ने 12 हजार हजार रुपये नगद, एलईडी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा सतीश के मकान में चोरी करने का प्रयास किया। इसकी पुलिस से शिकायत की। उधर जांच करने पर पहुंचे एसआई बाजीलाल भास्कर कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

सूप के स्कूल में कुंबल कर चोरी
रमाला। रमाला क्षेत्र के सूप गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का शनिवार रात ताला तोड़कर और दीवार में कुंबल कर मिड-डे मिल की सामग्री और स्कूल का अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार को प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार को इसका पता चला। उन्होंने सामान को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उनका कहना है कि इससे पहले स्कूल में इस तरह की चार घटनाएं हो चुकी है। इसकी रमाला पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें