फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरूण लुहारी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में सभासद प्रत्याशी मोनिका के पति को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी वरूण लुहारी ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया। इसके अलावा दो आरोपियों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट हुए हैं।
विज्ञापन

बड़ौत के गुराना रोड निवासी प्रमोद शर्मा की पत्नी मोनिका निकाय चुनाव में सभासद का चुनाव लड़ी थी। 29 नवंबर को मतदान के समय प्रमोद की विपक्षी प्रत्याशी के समर्थकों से कहासुनी हो गई । उस समय लोगों ने बीच-बचाव करा दिया । अगले दिन प्रमोद पर गुराना रोड पर ही बाइक सवार तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। वह गोली लगने से घायल हो गया । आरोपी अपनी बाइक को छोड़कर भाग गए थे। घायल प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया । घायल प्रमोद के पिता श्रद्धानंद शर्मा की तहरीर पर आरोपी मोंटू, गौतम, सचिन, वरूण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। सोमवार को आरोपी वरूण निवासी बड़ौत ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जो मूलरूप से लुहारी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धारा के कई मुकदमे दर्ज हैं। जो फिलहाल जमानत पर चल रहा है। बड़ौत कोतवाल हरेराम यादव ने कहा इस मामले में वरूण ने कोर्ट में सरेंडर किया है। दो आरोपी गौतम और सोनू के कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हो गए हैं। फरार चल रहे आरोपियों को अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को
एसपी से मिले प्रमोद के परिजन
बागपत। इस मामले में प्रमोद के पिता श्रद्धानंद शर्मा अपने परिजनों और कस्बे के लोगों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि केस के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इस कारण उनका मकान से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी जय प्रकाश ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस दरान राधेश्याम शर्मा, सोमदत्त शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, ओपी शास्त्री, धनश्याम शर्मा, योगेश प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें