बागपत। भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक पर फेस बुक एकाउंट के जरिये आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले का नोएडा साइबर सैल सवा माह बाद भी पता नहीं लगा पाई है। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर जानकारी के लिए सेल को रिमाइंडर भेजा है।
विधायक केपी मलिक के निजी सचिव पंकज मलिक ने बड़ौत कोतवाली में दी तहरीर में बताया दो और 13 अक्तूबर को फेस बुक आईडी बागपत सत्ता द्वारा विधायक केपी मलिक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस पर आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट लिखे हैं। इस मामले में बागपत सत्ता नामक फेस बुक चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस अफसरों ने आरोपी का पता लगाने के लिए नोएडा साइबर सेल को जिम्मा सौंपा । सेल के द्वारा अभी तक बड़ौत पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी । इसके लिए पुलिस लगातार सेल से संपर्क कर रही है। बड़ौत कोतवाल हरेराम यादव ने बताया साइबर सेल ने अभी तक उनको कोई जानकारी नहीं दी है। इसके लिए फिर से रिमाइंडर भेजा। पहले भी रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं। वहां से जानकारी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।