बागपत। शहर के होली चौकी के पास स्थित मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात के मामले में पीड़ित व्यापारी ने शनिवार को चोरी हुए मोबाइलों की सूची एसपी को सौंपी। साथ ही चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की।
बागपत निवासी पंकज जैन के दीप मोबाइल शोरूम से चोरों ने 28 जुलाई की रात में 50 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस अफसरों ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया । पंकज के बेटे अखिल जैन ने कहा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन अभी तक चोरी हुआ सामान बरामद नहीं है। जब तक सामान बरामद नहीं होगा, तब तक केस का खुलासा नहीं माना जाएगा। उनके द्वारा पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा शनिवार को एक बार फिर चोरी हुए मोबाइलों की सूची सौंप दी गई है। इससे पहले भी लिस्ट दे दी।