फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौल से पलायन करने की तैयारी में लोहा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोहा व्यापारी सुनील गोयल रटौल से पलायन करने की तैयारी में है। दुकान के आसपास अभी भी संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसपी से तब तक के लिए सुरक्षा की मांग की, जब तक उनका दुकान का सामान नहीं बिक जाता। दहशत में पीड़ित ने अभी तक दुकान नहीं खोली है। एसपी ने उनको पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील गोयल ने बताया उनसे आठ अगस्त को हाथ में गोली मारकर चिट्ठी के माध्यम से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इससे पहले भी उनसे रंगदारी की मांग की जा चुकी है और जानलेवा हमला भी हो चुका है। इससे पीड़ित भयभीत है। डेढ़ माह से उनकी दुकान पर ताला लगा है। पीड़ित का कहना है कि उनकी दुकान के आसपास अभी भी संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। ऐसी स्थिति में वे रटौल में दुकान करने की स्थिति में नहीं है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी उनको सुरक्षा नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि वे वहां से पलायन करेंगे। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसपी से तब तक के लिए सुरक्षा की मांग की, जब तक उनकी दुकान का सामान नहीं बिकता है। एसपी जय प्रकाश ने उनको पूरी सुरक्षा करने का भरोसा देते हुए कहा कि पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें