फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर उतरी महिलाएं, पशु व्यापारियों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर उतरी महिलाएं, पशु व्यापारियों को दौड़ाया
विज्ञापन


बागपत। शहर के मेरठ रोड पर लगने वाली पशु पैठ के विरोध में गायत्री पुरम मोहल्ले की महिलाएं सड़कों पर लाठी-डंडे लेकर उतर गई। यहां से गुजर रहे पशु व्यापारियों को दौड़ा लिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। उनकी पुलिस वालों से नोकझोंक हुई। व्यापारी पशुओं को लेकर मोहल्ले से गुजरते हैं। पशुओं की चोरी और उनके अभद्रता करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं अपने-अपने घरों को लौटी।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा प्रत्येक शनिवार को पशु पैठ लगती है। मोहल्ले से लोग पशुओं को लेकर गुजरते हैं। इस दौरान बहू-बेटी पर छींटाकशी करते हैं। उनका गली से निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले सप्ताह एक मकान से भैंस चोरी ही कर ली। जो बाद में पुराना कस्बा में एक मकान से खुद ही बरामद की थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया , लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। महिलाओं ने हाईवे पर हंगामा किया। यहां से गुजर रहे पशु व्यापारियों को भी दौड़ा लिया। रास्ते में वाहन खड़े कर यहां से व्यापारियों को नहीं गुजरने दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस वालों से उनकी नोकझोंक हुई। बाद में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। महिलाओं ने मांग की कि पैठ स्थल दूसरी जगह होना चाहिए। उनकी गली से कोई भी पशु लेकर न गुजरे। भैंस चोरी करने वाले पकड़े जाए। कोतवाली प्रभारी ने कहा गली में शनिवार को पुलिस वाले तैनात होंगे। ताकि कोई वहां से पशु लेकर न गुजरे। भैंस चोरी करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। रेखा चौहान, गीता, पूनम, सावित्री, रेखा, सुनीता और गीता त्यागी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें