फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में महिला के पेट में लात मारी, गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। छपरौली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसको गली में घसीट कर पिटाई की। आरोपी ने महिला के पेट में लात भी मारी, इससे उसको गर्भपात हो गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया वह अपने घर में कार्य कर रही थी। तभी पड़ोस का युवक घर में घुसा और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की । बाद में आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। उसको जबरदस्ती गली में ले गए। वहां जमीन पर घसीटते हुए पेट में लात मारी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसको गर्भपात हो गया। बाद में आरोपियों ने धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे वह भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। उसकी तहरीर पर आरोपी पप्पू, पप्पल और खुर्शीद के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।

छेड़छाड़ के आरोपी दे रहे हैं धमकी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले में पीड़ित अपनी माता के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस से कहा छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और भुगत लेने की धमकी दे रहे हैं। उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इससे वह भयभीत है। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें