फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी के आने से पहले आधा-अधूरा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। । एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई 50 लाख रुपये के सामान की चोरी का पुलिस ने आधा-अधूरा खुलासा कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस उससे कोई सामान बरामद नहीं कर पाई। अपराधों की ताबड़तोड़ वारदातों से हांफ रही पुलिस एकाएक खुलासों की छलांग भरने लगी है। इसकी वजह मानी जा रही है शुक्रवार को जिले में प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा चोरी में शामिल राहुल पुत्र सुभाष निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात से आठ-दस दिन पूर्व शोरूम में वाईफाई लगाने के लिए आया था। उसी समय शोरूम में चोरी के लिए रेकी कर ली थी। उसने अपने साथी दिल्ली के सीमापुरी निवासी शाहनवाज और एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फरार आरोपी सामान लेकर दिल्ली चले गए थे। पकड़े गए आरोपी से सामान बरामद नहीं हुआ है। उसको जेल भेजा। फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


राहुल हुआ था सीसीटीवी कैमरे में कैद
बागपत। शोरूम में चोरी करते समय पकड़ा गया युवक राहुल ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। राहुल ने शाहनवाज के साथ मिलकर चोरी का प्लान तैयार किया था। चोरी के सामान में बराबर की हिस्सेदारी तय हुई थी, लेकिन शाहनवाज सामान लेकर चला गया। उसने बाद में उससे संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन


यह था मामला
बागपत। मोबाइल शोरूम में 28 जुलाई की रात में चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। घटना का अगले दिन सुबह पता चला था। इससे गुस्साएं व्यापारियों ने बाजार बंद कर हंगामा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें