फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैलों से लदा कैंटर पकड़ा, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बैलों से लदा कैंटर पकड़ा, चालक फरार
विज्ञापन

बागपत। पुलिस ने मेरठ रोड पर कटान के लिए ले जाए जा रहे बैलों से लदा कैंटर पकड़ लिया। कैंटर चालक पुलिस के सामने से भाग निकला। कैंटर से नौ बैल जिंदा बरामद हुए जबकि एक बैल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बैलों को मीतली गोशाला में भिजवाया। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ये बैल हरियाणा से तस्करी कर लाए गए थे।
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मेरठ-बागपत मार्ग पर शुगर मिल के पास बैलों से लदा कैंटर पकड़ लिया। चालक पुलिस के सामने से भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। कैंटर से नौ बैल जिंदा बरामद किए गए जबकि एक बैैल की दबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बैलों को कैंटर से उतरवाया और मीतली गोशाला में भिजवा दिया। बैल हरियाणा से तस्करी कर कटान के लिए लाए जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कैंटर चालक सुहेल निवासी शराफत कालोनी खतौली मुजफ्फरनगर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि कैंटर में बैलों को हरियाणा से तस्करी कर लाया गया था। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
नहीं रुक रहा गोवंशीय पशुओं का कटान
बागपत। जिले में गोवंशीय पशुओं का कटान नहीं रुक रहा है। रात में गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जाती है। पुलिस के सामने से आरोपी भाग निकलते है। जिले में कई जगह अब भी पशुओं का कटान किया जा रहा है।
--------------
यूपी-हरियाणा बार्डर की चौकी पर नहीं होती चेकिंग
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी पर रात में चेकिंग नहीं होती। बैलों से लदा कैंटर रात में इसी पुलिस चौकी से निकला होगा। चौकी पर चुनाव के समय तो बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाती थी। लेकिन पुलिस को चकमा देकर तस्करी फिर शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------------
चेकिंग के दिए निर्देश : एएसपी
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को रात्रि में चेकिंग करने के निर्देश दिए गए है। यूपी-हरियाणा सीमा की चौकी पर रात्रि में चेकिंग नहीं होती तो जांच कराई जाएगी। यदि पुलिस चेकिंग करती नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें