चिता में महिला के अवशेष मिले, जांच को भेजे
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में चिता में महिला के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने चिता के अवशेषों को एकत्रित कर जांच के लिए आगरा लैब में भेज दिया है। पुलिस ने चिता के अवशेष एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजा। अभी तक फरार आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
बागपत निवासी जितेंद्र शर्मा पांच दिन पहले गीता शर्मा की मौत के मामले में पति अनुज, ससुर रामपाल, सास कृष्णा, जेठानी सीमा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी आरोपी अभी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को पुलिस ने जिला स्थान पर महिला का शव जलाया, उसे ढूंढ लिया है। चिता के अवशेष एकत्र किए। पुलिस ने चिता के अवशेषों को जांच के लिए आगरा लैब में भेजा। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चिता से मिले महिला के अवशेष जांच के लिए भेज हैं।