फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी को देख दूसरी खिड़की से कूदकर भागे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली - सहारनपुर रेल मार्ग पर दूसरे दिन भी बेटिकट यात्रियों के खिलाफ जीआरपी का चेकिंग अभियान जारी रहा। इस दौरान बेटिकट यात्री जीआरपी को देखकर दूसरी खिड़की से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशन में अभियान चला। इस दौरान पुलिस ने शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 के अलावा अन्य ट्रेनों से 12 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा। इनसे जुर्माना वसूला और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। शनिवार को दूसरे दिन भी जीआरपी का ट्रेन में बेटिकट यात्रियों को पकड़ने का अभियान जारी रहा। इस दौरान काफी समय से बिना टिकट यात्रा करने वाले कई यात्रियों को जीआरपी ने पकड़ा। हालांकि कई शरारती युवक जीआरपी को देखकर दूसरी खिड़की से कूदकर भाग निकले। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें