सरूरपुर गांव के चार लोगों से व्यापारी के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सरूरपुर गांव लोकिंद्र पुत्र ब्रहम सिंह 5.30 लाख, अमरजीत से छह लाख, नवीन से पांच लाख, बोबी से 22 लाख रुपये धोखाधड़ी कर व्यापार के नाम पर ठगे गए थे। लोकिंद्र ने छह अक्तूबर 2018 को मुकेश भाटी पुत्र धर्मवीर व उसकी पत्नी अंजना भाटी निवासी हीरा कॉम्प्लेक्स न्यू पटपड़ गंज शकूरपुर नई दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी तभी से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी मुकेश भाटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दौना और डिस्पोजल प्लेट बनाने के लिए मशीन लगाने का झांसा देकर पीड़ितों से रुपये ठगे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।