सिंघावली अहीर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उनके कब्जे से तीन कार और तीन बाइक बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया मंगलवार को सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लुहारा गेट के पास से समेद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, जाकिर पुत्र सिद्दीकी निवासी सुंदर नगर थाना नंदनगरी दिल्ली, शादाब पुत्र शाहिद निवासी बाउंड्री मस्जिद के पास बिनौली को गिरफ्तार किया। जबकि उनका साथी नफीस निवासी हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ मौके से भाग निकला। पूछताछ में उन्होंने कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस को बताया कि थाना मंडी मुजफ्फरनगर से मारुति कार, मेरठ से दो सेंट्रो कार, एक बाइक, हर्ष बिहार दिल्ली से दो बाइक चोरी की। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की तीन कार और तीन बाइक बरामद की। उन्होंने बताया कि चोरी की वाहनों को कम दामों में बेच देते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा। एसपी ने चोरों को पकड़ने वाली टीम इंस्पेक्टर हरेराम यादव, एसआई मदन पाल, सचिन कुमार, हैंड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल तेजवीर सिंह, नितिन त्यागी, कपिल कुमार को बधाई दी।