विजयपुर। पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत नशे के खिलाफ मुहिम चलाते हुए एक व्यक्ति को 40 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नानक सिंह निवासी गगोर विजयपुर रूप में हुई है। एसएसपी कौशल शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाए हुए थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो