फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का घाट मोहल्ले में परिवार पर पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पथराव, चार घायल
विज्ञापन

बागपत। पक्का घाट मोहल्ले में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर करीब लोगों ने परिवार पर पथराव कर दिया। कांच की बोतलें फेंकी गईं। हमले में दो महिला सहित चार लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोप हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पक्का घाट मोहल्ला निवासी परवेज ने बताया कि उनके परिवार की युवती से पड़ोसी युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर रहे थे। शुक्रवार को युवती ने छेड़छाड़ के बारे में परिजनों को बताया। परिजन आरोपियों से शिकायत करने गए तो उनसे अभद्रता की गई और घर से भगा दिया गया। इसके थोड़ी देर बाद करीब दस लोगों ने उनके मकान पर पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया। दुकान पर बैठे उसके छोटे भाई जावेद के सिर में कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया गया। पथराव में परवेज, उसकी पत्नी मोहसीन, बहन अफसाना भी घायल हुए है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायलों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधूू ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें