फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली सफाई को लेकर महिला समेत दो को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शिकोहपुर गांव मेें नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला समेत दो लोगों को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से घायल कर दिया। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी है, पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

संजीव पुत्र श्याम सिंह शिकोहपुर गांव का रहने वाला है। उसने तहरीर में बताया कि उनका नाली को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह नाली सफाई करने को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। इसी के चलते चार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों मेें संजीव पुत्र श्याम सिंह व उनकी पत्नी सविता निवासी शिकोहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें