फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर लगेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ मेले को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। जिले में संवेदनशील स्थानों पर लगभग एक सौ सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। बड़ौत में सबसे ज्यादा 48 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जाएगी। कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पुलिस अधिकारी ड्यूटी चार्ट तैयार कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेेकर कांवड़ियों का जिले से गुजरना जारी है। सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय मेले को लेकर पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ड्यूटी चार्ट तैयार कराने में जुटे हुए हैं। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास में 34 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इनसे मंदिर में हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा दाहा गांव में दो प्वाइंट पर कैमरे लगवाए जाएंगे। बड़ौत में 12 प्वाइंट संवेदनशील है। इन प्वाइंटों पर 48 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके अलावा जिले में अन्य स्थानों पर भी कैमरे लगवाने का कार्य किया जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर पर हर पांच किमी की दूरी पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। डेरा सच्चा सौदा बरनावा से गल्हैता के बीच पड़ने वाले वन क्षेत्र में अस्थाई पुलिस चौकी खोल दी गई है। पुलिस दिन-रात जंगल में तैनात रहेगी। इस बार अधिक संख्या में कांवडियों के आने की संभावना है। पुरा महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एसपी ने जनपदवासियों से कांवड़ यात्रा के लिए सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें