बागपत। जिला जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच बंदियों से परिजनों को मुलाकात शुरू की गई। मुलाकात कक्ष में भी बजरंगी हत्याकांड ही गूंजता रहा। जाली के पीछे से अलग-अलग तरह की बातें बाहर निकली।
सोमवार को डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद चौकसी बढ़ा दी। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बंदियों से परिजनों की मुलाकात कराई। जेल के मुख्य द्वार पर बंदियों से मिलने आए लोगों की सघन तलाशी ली गई। उनके सामान का सही प्रकार से जांच करने के बाद ही उन्हें बंदियों से मिलने की इजाजत मिली। मुलाकात कक्ष में भी मुन्ना बजरंगी हत्याकांड गूंजता दिखा। जाली के पीछे से बंदियों ने परिजनों को बजरंगी हत्याकांड को कैसे और किसने अंजाम दिया, इसके बार में जानकारी दी। बंदियों से मिलने के लिए बहुत कम समय दिया। पुलिस बंदियों से कौन मिलने आ रहा है, उन पर नजर रखे है। जेल के रास्तों पर बैरिकेडिंग की। सघन चेकिंग अभियान चलाया।