फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में मिली सोनीपत से लापता किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत से लापता किशोरी छपरौली में मिली। परिजनों के डांटने पर वह घर छोड़कर चली गई । सोनीपत थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
छपरौली कस्बे में बुधवार को 14 वर्षीय किशोर एक सरकारी कार्यालय में नौकरी के लिए पहुंची और नौकरी पर रखने की गुहार लगाई। किशोरी की उम्र कम होने के कारण कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी को थाने ले गई और उससे पूछताछ की। किशोरी ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में पिता का नंबर पुलिस को दे दिया। छपरौली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सोनीपत पुलिस के एसआई अशोक के साथ परिजन छपरौली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मां ने उसे फोन पर बात करने से मना कर दिया । जब वह नहीं मानी तो सख्ती से उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर दो दिन पहले किशोरी घर छोड़कर चली गई। उन्होंने उसकी रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोनीपत थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन उसे अपने साथ ले गए वापस चले गए। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मां के डांटने पर किशोरी घर छोड़कर छपरौली आ गई थी। किशोरी को परिजनों की सुपर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
छपरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह घर से दस हजार रुपये की नगदी व सोने-चांदी के जेवर भी उठा ले गई है। पति ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें