बड़ौत (बागपत)।
परीक्षा देकर पैदल अपने घर आ रही पांच छात्राओं से बाइक पर आए तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर एक छात्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ तो युवक भाग निकले।
बुधवार को छपरौली रोड स्थित एक स्कूल से पांच छात्राएं परीक्षा देकर अपने घर जा रही थी। जब वे छपरौली रोड पूर्वी यमन नहर के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने एक छात्रा के साथ मारपीट की। छात्राओं का शोर सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े तो आरोपी युवक पूर्वी यमन नहर की पटरी से होते हुए भाग निकले। इस संबंध में छात्राओं ने बदनामी के डर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।