फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के परिजनों को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से बलात्कार के मामले के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने विवेचक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए डीआईजी मेरठ से शिकायत की है।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 दिन पूर्व उसकी बेटी के साथ एक युवक ने बलात्कार किया था। इस मामले में दोघट थाने पर धारा 363, 366, 376डी आईपीसी व 3/4 पोस्को एक्ट बलराम, गीता व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले की विवेचना एसआई ब्रजपाल सिंह कर रहे है। एसआई ने अभी तक वादी पक्ष के बयान अंकित नहीं किए है। आरोप है कि एसआई वादी से 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। विवेचक आरोपियों से मिला हुआ है, जिस कारण पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी बार-बार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा कराने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें