फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी व आरोपी को थाने से छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव बहन की ननद को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी और किशोरी को थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को एक माह पहले दिल्ली निवासी एक युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया था। किशोरी युवक की बहन की ननद है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को पकड़ लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने किशोरी और आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिया। आरोपी युवक फिर से किशोरी को अपने साथ दिल्ली ले गया है। इसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों के कहने पर उन्होंने दोनों को छोड़ा है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें