फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से 18 दिनों तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर पंजाब में ईंट भट्ठे पर 18 दिन तक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी को पुलिस ने दो पहले बरामद कर उसका मेडिकल कराया । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से सात मार्च को 16 वर्षीय किशोरी को दो युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए । इस मामले में परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने बुधवार को किशोरी को पंजाब के नया शहर स्थित एक ईंट भट्ठे से बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ मर्जी के खिलाफ 18 दिन तक दुष्कर्म किया। लोगों के सामने उसे पत्नी बनाकर रखा। किसी से बात तक नहीं करने दी। आरोपी हर समय उसी के साथ रहता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी युवक वाजिद पुत्र ताहिर निवासी हसौली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए है। किशोरी को परिजनों के साथ घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें