फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

डौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी लगा शव पंखे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के परिजनों ने गांव में पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना के बाद ससुरालवाले भाग गए। इस मामले में विवाहिता के पिता ने तहरीर दी है।
मृतक महिला कोमल पत्नी अतुल डौला की रहने वाली थी। बृहस्पतिवार संदिग्ध परिस्थिति में कोमल का फांसी लगाकर शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और कमरे के दरवाजे तोड़कर शव को फांसी से नीचे उतारा। पुलिस ने महिला के मायके वालों के आए बिना ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ससुराल वाले घर से भाग गए। इसकी सूचना सहारनपुर के जखवाला में मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर पिता राज सिंह सहित अन्य परिजन गांव पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। पिता राज सिंह ने बताया कि कोमल ने आत्महत्या नहीं की है। ससुराल वालों ने दहेज के लालच में उसकी हत्या की है। बुधवार को ही कोमल ससुराल में आई थी। पिता ने पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं पाई है। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल से कर रहे थे उत्पीड़न
अमीनगर सराय। सहारनपुर जनपद के जखवाला गांव निवासी राज सिंह ने अपनी बेटी कोमल की शादी छह साल पहले डौला गांव निवासी अतुल पुत्र बीरपाल के साथ की। पिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर कोमल को प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार उनकी मांग भी पूरी की, लेकिन वे नहीं माने। पहले भी कई बार ससुराल वालों उसे मारने की कोशिश कर चुके हैं। अब कोमल के एक बेटा व एक बेटी है। ससुरालियों से झगड़े के चलते कोमल अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को पति की बीमारी का बहाना बनाकर उसे ससुराल बुलाया । इसके बाद उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका कर ससुराल वाले फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें