बागपत। एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को बड़ौत कोतवाली पुलिस शुक्रवार को चार दिन के कस्टडी रिमांड पर लेकर आएगी। वहीं दोघट और छपरौली पुलिस ने कोर्ट में हप्पू के रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की है।
बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि अजीत उर्फ हप्पू को शुक्रवार को चार दिन के कस्टडी रिमांड पर लाया जाएगा। पुलिस उससे घटनाओं में प्रयुक्त किए गए हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, दोघट पुलिस ने सुधीर और आदित्य उर्फ चट्टान हत्याकांड में हप्पू को कस्टडी रिमांड पर लेेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। एसओ चितवन ने बताया कि हप्पू को 24 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, गांगनौली गांव में प्रधान सुभाषना देवी के घर हुई फायरिंग के मामले में भी हप्पू से पूछताछ की जाएगी। छपरौली पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी गांगनौली हत्याकांड में अजीत उर्फ हप्पू को तीन दिन के कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि रिमांड के लिए मंजूरी मिल गई है।