फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में संघर्ष, महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मीतली गांव निवासी सतपाल पुत्र सुंदरलाल और अजय पुत्र हरपाल पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे सतपाल अपने रिश्तेदार बाघू निवासी गौरव पुत्र जयपाल के साथ घर से खेत में शौच करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अजय भी घर से शौच करने के लिए निकला तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इसमें एक पक्ष से सतपाल और उसका रिश्तेदार गौरव, दूसरे पक्ष का अजय और उसकी मां संतरा देवी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली बागपत पहुंचने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें