बड़ौत (बागपत)।
शुक्रवार को बाइक से अपने घर आजाद नगर जा रहे एक युवक बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने लिखकर दे दिया कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं और शव को अपने साथ ले गए।
मृतक राहुल (30 वर्ष) पुत्र ओमकार आजाद नगर बड़ौत का रहने वाला है। वह दुल्हेंडी के दिन शुक्रवार को बाइक से बाजार में किसी कार्य के लिए गया । जब वह वापस लौट रहा था तो बाइक फिसलने से वह डिवाइडर से जा टकराया। इससे उसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 108 एंबुलेंस उसे सीएचसी लेकर आई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे और शव को यह कहकर ले गए कि वे कोई कार्रवाई चाहते और बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ सीएचसी से कोतवाली में इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।