बड़ौत (बागपत)। गांधी रोड स्थित एक व्यापारी से फोन कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। व्यापारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांधी रोड निवासी व्यापारी धनेंद्र कुमार के मुताबिक उनके पास बुधवार शाम मोबाइल पर कॉल कर 50 हजार रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि यह राशि न देने पर जान से मार दिया जाएगा। इससे उनका परिवार दहशत में आ गया। धनेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद छानबीन कर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी किरठल निवासी राजीव को गिरफ्तार कर लिया।