फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर व्यापारी से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर व्यापारी से बाइक लूटी
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौत से दुकान बंद कर बाइक से गांव सूप जा रहे एक व्यापारी को बावली गांव के पास दो युवक लिफ्ट लेकर तमंचे के बल पर बरवाला मार्ग पर ले गए और वहां तमंचों की बटों से पीटकर बाइक लूटकर भाग निकले। तड़के होश आने पर उसने परिजनों को घटना की सूचना दी और वे उसे कोतवाली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सूप गांव के निवासी व्यापारी अक्षय तोमर की बिनौली रोड पर कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से गांव सूप के लिए चला तो बावली के पास पशु पैठ पर दो युवक मिले और उन्होंने उससे बावली जाने के लिए लिफ्ट मांगी तो उसने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। बावली के पास जाते ही उन्होंने अक्षय पर तमंचे तान दिए और उसे बरवाला मार्ग पर ले गए। जहां उसे तमंचों से पीटकर अधमरा कर दिया। बदमाश उससे बाइक लूटकर भाग निकले। शुक्रवार तड़के तीन बजे जब उसे होश आया तो उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। उधर, एसएसआई हेमेंद्र बालियान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला लूट का नहीं, बाइक चोरी का लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें