24 ग्राम स्मैक के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
थाना पिहोवा पुलिस ने अनाज मंडी रोड गुमथला गढू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 ग्राम स्मैक बरामद की है। एसपी अभिषेक गर्ग नेे बताया कि गत दिवस इंचार्ज गुमथला गढू चौकी को गुप्त सूचना मिली कि अनाज मंडी रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ ले जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और जांच की तो उससे 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम बग्गा सिंह वासी गुमथला गढू बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।