फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम के हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की बोगी का दरवाजा बंद कर इमाम समेत चार लोगों से मारपीट करने के मामले में सोमवार शाम तक खाली हाथ है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सिविल पुलिस और जीआरपी लगी हुई है। इसके लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से बुधवार रात ट्रेन में लौटते समय चौहल्दा गांव की मस्जिद के इमाम गुलजार अहमद समेत चार लोगों के साथ अहैड़ा हाल्ट के पास मारपीट की गई थी। इस मामले में छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसको लेकर ट्रेन यात्रियों में दहशत बनी हुई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगी है। इसके लिए ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ासपास के गांवों में पुलिस घूम रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बड़ौत थाने के जीआरपी इंचार्ज सुखपाल सिंह का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें