बागपत। पुराना कस्बा निवासी नफीस ने बताया कि उसके भाई को नोएडा में चार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसकी तहरीर गौतमबुद्ध नगर के कासना थाने में तहरीर दी है। इससे परिवार में दहशत का माहौल हो गया है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनके परिवार का सदस्य कामिस बुलंदशहर जेल में बंद है। मंगलवार को शाहिद और जीशान जेल में मिलाई कर वापस लौट रहे थे। नोएडा में लेबर चौक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवर टेक कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से उसका भाई शाहिद घायल हो गया। नफीस का कहना है कि थाने में तहरीर दे दी है। आरोपी उनसे 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं नहीं देने पर वारदात को अंजाम दिया । पीड़ित ने थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।