बड़ौत (बागपत)। पांच छह युवकों ने लाठी-डंडों और तमंचों के बटों से हमलाकर खत्री गढ़ी में कोचिंग करके निकले छात्र को घायल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देकर हमलावर भाग निकले। वहीं मारपीट की अन्य घटनाओं में भी एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
अनुज पुत्र ओमपाल बावली गांव का रहने वाला है। वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। वह बुधवार को खत्री गढ़ी में कोचिंग करने आया । जब वह कोचिंग करके निकला तो उसे 5-6 युवकों ने घेर लिया और लाठी डंडे और तमंचों के बटों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
वहीं एक ओर घटना मलकपुर गांव में हुई। जहां बुधवार की सुबह करतारी देवी पत्नी हर स्वरूप अपनी भैंस को लेकर घेर में जा रही थी, तभी एक महिला समेत दो लोगों ने उसे लोहे की छड़ों से हमलाकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मंगलवार की रात में गुराना रोड पर चढ़ रही बारात के दौरान नाचने से मना करने पर तीन युवकों ने कुलदीप पुत्र वेदपाल को लाठी-डंडों से हमला घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।