बागपत। कासिमपुर खेड़ी के रेलवे स्टेशन के पास खेत में मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अफसर अभी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
रमाला क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव के ईख के खेत में रविवार शाम बदमाश होने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। रमाला और अन्य थानों की पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ लिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस उनको रमाला थाने पर लेकर पहुंची। बाद में किसी गोपनीय स्थान पर पुलिस वाले लेकर चले गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस को इनामी अपराधी व उसके अन्य साथियों को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है। हालांकि पुलिस बदमाशों के पकड़ने की पुष्टि नहीं कर रही है। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में कोई बदमाश नहीं पकड़ा गया है।
हप्पू को पकड़ने की चर्चा
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजीत उर्फ हप्पू को मुठभेड़ में पकड़ेे जाने की चर्चा चल रही है। पुलिस ने आखिरकार कोई सा अपराधी पकड़ना है। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।