फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर बिफरे छात्र, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को समस्याओं को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस कॉलेज पहुंची। जहां पर घंटों वार्ता के बाद मामला शांत कराया। छात्रों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्यार्शी प्रियवत राणा व बसंत तोमर के संयुक्त नेतृत्व मेें कॉलेज में एकत्रित हुए और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रनेता प्रियवत राणा व बसंत तोमर का कहना था कि कॉलेज में न तो नियमित रूप से कक्षाएं चल रही है और न ही छात्राओं के साथ बाहरी तत्वों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ की घटनाएं कम हो रही है। कॉलेज में महत्वपूर्ण विषयों की क्लास काफी दिनों से संचालित नहीं है, जिस कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका भविष्य संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ज्ञापन प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह को सौंपने गए तो उन्होंने रिसीव करने से मना कर दिया। प्रियवत राणा व बसंत तोमर का कहना था कि छात्रों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं होगा। बाद में समस्याओं के निस्तारण को लेकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, डॉ अरूण सोलंकी, छात्र नेता प्रियवत राणा, बसंत तोमर व यशवंत सहित पुलिस अफसरों के बीच घंटों तक वार्ता की। तब जाकर मामला शांत हुए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर ने कहा छात्रों की जो समस्याएं है, उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराएं जाएगा। इनमेें सोनू, सागर, नितिन, अक्षय, अखिलेश, यशवंत, प्रदीप तोमर, रोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें