फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा-हटाना में दुकानदार को पीटा, दिल्ली में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ा हटाना गांव में मंगलवार की रात में मकान और दुकान पर कब्जा करने को आए चार-पांच युवकों ने सरियों और लाठी-डंडों से हमलाकर दुकानदार को अधमरा कर दिया। ग्रामीण घायल को सीएचसी में ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर किया। हमलावर दुकान से पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन

घायल दीपचंद पुत्र रामे खेड़ा हटाना गांव के हैं। वह अपने मकान में अकेला रहते हैं। मकान के बाहरी हिस्से में उनकी परचून की दुकान की है। मंगलवार की रात में चार-पांच युवक दुकान में आए और उन्होंने दुकान और मकान को खाली करने को कहा। मना करने पर उन्होंने सरियों, लाठी-डंडों से हमलाकर दीपचंद को अधमरा कर दिया। ग्रामीणों ने देर रात घायल को सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर किया। हमलावर दुकान से पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा मारपीट की घटना हुई है, लेकिन लूट की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें