फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे दलित परिवार पर हमला बोला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ा-हटाना गांव में बुधवार की रात 8-9 लोगों ने लाठी डंडों से एक मकान में सो रहे दलित परिवार पर हमला किया। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान हमलावर हवाई फायर कर भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस को मौके पर एक खोखा भी मिला है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दलित नरेंद्र पुत्र श्यामा खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला है। उसका कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से शराब पीने से मना करने पर विवाद हो गया था। इस रंजिश में बुधवार की रात में आठ-नौ लोगों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वहां सो रहे नरेंद्र, उसकी बहन रेणू और भाई ओमी को लाठी-डंडों से हमलाकर घायल किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर भाग गए। वारदात के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है। श्यामा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें