फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निर्माणधीन मकानों से दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चोर मंगलवार की रात में बावली रोड पशु पैंठ के पास निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाया और तीन मकानों से करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में ठेकेदार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महावतपुर बावली निवासी बिजेंद्र ठेकेदार पुत्र हरपाल बावली रोड पर पशु पैठ के पास अपना मकान बना रहे हैं, रात में वहां पर ताला लगाकर चले आए । बुधवार को वहां के ताले टूटे मिले। चोर वहां से दो एलटीनेटर, लोहे के सरिये, पानी के पाइप, बिजली का केबल व बिजली का सामान चुरा कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत एक लाख रुपये बताई है, वहीं इसके बराबर में बड़ौत निवासी सुरेश भी अपना मकान बना रहे हैं, वहां का ताला तोड़कर चोर एलटीनेटर, केबल, सरिया व अन्य सामान चुरा कर ले गए। यहां से चोर करीब 25 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। इस मकान के नजदीक ही वरुण निवासी बावली के निर्माणाधीन मकान के ताले तोड़कर जनरेटर का एलटीनेटर व अन्य सामान चुरा कर ले गए। इस सामान की कीमत 15 हजार बताई है। चोरी होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच की। इस संबंध में बिजेंद्र ठेकेदार ने निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें