फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा हटाना में खेत में सो रहे किसान पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खेड़ा हटाना गांव में शुक्रवार की शाम में खेत में सो रहे एक किसान को दो-तीन बदमाशों ने तमंचों की बटों से पीटकर अधमरा कर दिया। सुबह परिजन नाश्ता लेकर खेत में आए तो वह वहीं पड़ा था और काफी चोट लगी थी। उनकी सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल महेश पाल खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला है। वह कई साल से अपने खेत मेें ही सोता था। शुक्रवार की रात में करीब दो बजे दो तीन लोग आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई बचाव के लिए नहीं आया। लोगों ने तमंचों की बटों और बेल्टों से उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया। पूरी रात वह घायल अवस्था में खेत में पड़ा रहा। सुबह नाश्ता लेकर परिजन आए तो उन्हें घटना का पता चला। शनिवार को परिजन उसे कोतवाली लेकर आए और तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें