छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव में होली के दिन युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
रठौड़ा गांव में बृहस्पतिवार को होली के दिन कुलदीप को सुधीर ने फोन कर हलवाई की दुकान पर बुलाया। किसी बात को लेकर सुधीर समेत पांच लोगों ने तमंचों से उस पर गोली चला दी। एक गोली सिर को छू कर निकल गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक को मरा समझ तमंचे लहराते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता सुरेंद्र ने सुधीर, अंकुर, सुभाष, राजवीर उर्फ राजू, मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी अंकुर पुत्र रामपाल निवासी रठौड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। चार आरोपी अभी फरार है। छपरौली थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।