बड़ौत। लाइन हानि को कम करने व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को पावर कॉरपोरेशन की टीम ने नगर व क्षेत्र में रेड मॉस अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
पावर कारपोरेशन की टीम ने एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर नगर सहित चौगामा क्षेत्र, छपरौली, तुगाना व किरठल गांव में चेकिंग अभियान चलाया। नगर में एसडीओ विकास अहलावत व जेई रवि प्रताप ने टीम के साथ चेकिंग कर कई लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। छपरौली में एसडीओ गोपाल व अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने 50 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे और चेतावनी दी कि यदि जल्द बकाया जमा नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।