फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी संजू और राम से सात घंटे पूछताछ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बली गांव के गैंगेस्टर प्रमोद की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को सात घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो तमंचा और कार बरामद की।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में 28 दिसंबर 2018 को बली गांव निवासी गैंगेस्टर प्रमोद की गोलियों से भूनकर हत्या की। पुलिस ने रिंकू उर्फ विशाल निवासी जावली थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का दावा किया। प्रमोद की हत्या में शामिल संजू उर्फ संजय निवासी बली और राम निवासी अहेड़ा ने सात जनवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर सात घंटे तक पूछताछ की।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राहुल उर्फ चोटी और नीरज भाटी की हत्या का बदला लेने के लिए प्रमोद को मारा था। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चमरावल मार्ग पर स्थित एक ईख के खेत से वारदात में प्रयुक्त 315 और 12 बोर के दो तमंचे और गाजियाबाद जनपद के थाना लोनी क्षेत्र से कार बरामद की। आरोपी अहेड़ा गांव निवासी जनेश से कार को मांग कर लाए थे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने रिमांड के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें