फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगने पर अलावलपुर में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अलावलपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि में उधार के रुपये मांगने पर छह लोगों ने मकान पर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से दो महिला सहित चार लोगों को घायल किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली लाई। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अलावलपुर गांव में सचिन पुत्र वीरेंद्र के गांव के एक व्यक्ति को सात हजार रुपये उधार दिए। कई बार मांगे, लेकिन यह कहकर टालता रहा की दे देंगे। शुक्रवार की रात्रि जब सचिन ने मांगे तो उसे अच्छा नहीं लगा और कहा कि हम घर पर ही देने आ रहे हैं। कुछ समय बाद सात-आठ लोग उनके घर पर पहुंचे तो पहले पथराव किया और फिर घर में घुसकर धारदार हथियारों से सचिन, चंदा पत्नी वीरेंद्र, कपिल पुत्र वीरेंद्र, रजनी पुत्र वीरेंद्र को घायल कर दिया। बाद मेें यह धमकी देते हुए कि यदि रुपये मांगे या रिपोर्ट की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे और भाग गए। उन्होंने पुलिस सूचना को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली लेकर आई, जहां पर कपिल ने पांच-छह के नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर शुरू कर दी और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें