बड़ौत (बागपत)।
असारा गांव में कुटुंबी लोगों से मेढ़ को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार की सुबह घर से खेत जाते वक्त एक युवक पर चार-पांच लोगों ने धारदार हथियारों से काटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल नासिर पुत्र बलेदीन असारा गांव का रहने वाला है, उसका कुटुंबी लोगों से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को इसी मेढ़ को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो थी, बृहस्पतिवार की सुबह जब वह अपने घर से खेत जा रहा था तो रास्ते में चार लोगों ने बल्लम भालों से उस पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को परिजन सीएचसी में लेकर आए, जहां पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया । दूसरी तरफ सादिक पुत्र इकराम पट्टी मेहर बड़ौत तीन अक्तूबर को रंजिश को लेकर गोली मारकर घायल किया, अब आरोपी पक्ष के लोग उससे फैसले का दबाव बना रहे हैं, मना करने पर उसे मारने की धमकी दी, उसने कोतवाली में तहरीर दी।