फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के घर के बाहर डीजे बजाकर नाचे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के घर के बाहर डीजे बजाकर नाचे आरोपी
विज्ञापन

बागपत। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले माह बहलाकर ले जाई गई किशोरी के मामले में परिवार ने आरोपियोें पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बृहस्पतिवार रात आरोपी युवक के परिजन उसके घर के बाहर पहुंचे और तेज आवाज में डीजे बजाया। उन्होंने धमकी दी कि उसकी बेटी को ही गांव की बहू बनाकर रहेंगे। परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले माह 16 वर्षीय किशोरी को युवक बहलाकर कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। न्यायालय ने नाबालिग होने के कारण उसे नारी निकेतन भेज दिया था। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने गांव में जीना दुश्वार कर दिया है। बृहस्पतिवार रात युवक के परिजन डीजे लेकर उनके घर के बाहर पहुंचे और तेज आवाज में डीजे बजाकर नाचे। धमकी दी कि तुम्हारी बेटी को ही गांव की बहू बनाएंगे। इसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। उसने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें